Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
राज्य

कांवड़ मेला में नगर निगम हरिद्वार की अभिनव पहल सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल बैग, जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,,

,,कांवड़ मेला में नगर निगम हरिद्वार की अभिनव पहल सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल बैग, जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,,

खबर हरिद्वार से है जहां आपको बताते चले की कांवड़ मेला के दौरान स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा एक अभिनव “प्लास्टिक एक्सचेंज अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देशों के क्रम में कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख घाटों पर ऐसे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलीथीन एकत्र की जा रही है, जिनके पास यह पाई जा रही है। इसके बदले उन्हें निःशुल्क कम्पोस्टेबल बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे पर्यावरण के अनुकूल विकल्प का उपयोग कर सकें।

अभियान का उद्देश्य केवल पॉलीथीन बदलना नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। नगर निगम की टीमें श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक कर रही हैं।

उन्हें बताया जा रहा है कि प्लास्टिक प्राकृतिक रूप से सैकड़ों वर्षों तक विघटित नहीं होती, जिससे मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, नालियां एवं जल निकासी तंत्र अवरुद्ध हो जाते हैं, गंगा सहित अन्य जल स्रोत प्रदूषित होते हैं

  

तथा पशु-पक्षियों एवं जलीय जीवों के जीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न होता है। प्लास्टिक के सूक्ष्म कण (माइक्रोप्लास्टिक्स) भोजन एवं पेयजल के माध्यम से मानव शरीर तक पहुंचकर स्वास्थ्य पर भी दीर्घकालिक प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं,,,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!