उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए कथित पोस्टर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े AI वीडियो को लेकर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” और जब किसी पार्टी का नाश होना होता है, तो वह इसी तरह के काम करती है।

रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संतों, ब्राह्मणों और बटुकों को श्राप देने के बजाय ऐसे कृत्यों पर आत्ममंथन और प्रायश्चित होना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को लेकर भी बड़ा बयान दिया और वहां भव्य मंदिर निर्माण की बात कही।
वहीं AI वीडियो को लेकर संत करौली शंकर दास जी महारा ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AI जैसी तकनीक का इस्तेमाल बुद्धि और सकारात्मक सोच के साथ होना चाहिए। किसी की निंदा, अपमान या मान-मर्दन के लिए AI वीडियो बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल लोक-कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाना चाहिए

बाइट।-श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार*
बाइट। करौली शंकर दास जी महाराज महामंडलेश्वर



