Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
राज्य

जिला मुख्यालय रोशनाबाद अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं

जिला मुख्यालय रोशनाबाद अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं

खबर हरिद्वार से जहां आपको बताते चले की जिला मुख्यालय के आसपास रोशनाबाद स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कथित ओवररेटिंग से जुड़े कई वीडियो वायरल होने के बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सिलसिला अब भी जारी है,क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें और वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, लोगों ने सवाल उठाया है कि जिला मुख्यालय के नजदीक यदि इस तरह के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं,

तो संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही,स्थानीय नागरिकों ने जिला आबकारी अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर रोक लगाई जा सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!