,शिवालिक नगर में फास्ट फूड सेंटर पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल के आरोप, उठे कई सवाल
खबर हरिद्वार से जहां आपको बताते चले की हरिद्वार/ शिवालिक नगर स्थित सनी फास्ट फूड पर घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों के
व्यावसायिक उपयोग का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि प्रतिष्ठान पर 5 घरेलू और 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर मौजूद थे और घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक ओर आम उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर यदि किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में बड़ी संख्या में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है, तो यह जांच का विषय है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध माना जाता है और ऐसे मामलों में संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। विभिन्न राज्यों में भी ऐसे मामलों में जांच और जब्ती की कार्रवाई की गई है।



