Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
राज्य

सावन में खनन पूरी तरह बंद, फिर भी सिडकुल पेंटागन मॉल के पास नदी में और सलेमपुर रोह नदी में रातों-रात अवैध खनन का आरोप

सावन में खनन पूरी तरह बंद, फिर भी सिडकुल पेंटागन मॉल के पास नदी में और सलेमपुर रोह नदी में रातों-रात अवैध खनन का आरोप

खबर हरिद्वार से है जहां आपको बताते चले की हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के आसपास और सलेमपुर रोह नदी क्षेत्र में रात के समय कथित रूप से अवैध खनन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों और सावन के दौरान खनन गतिविधियों पर पूर्ण रोक के बावजूद देर रात तक मशीनों और वाहनों से खनन किया जा रहा है।

मानसून और सावन के दौरान नदी क्षेत्रों में खनन पर रोक जैसे प्रतिबंध सुरक्षा और पर्यावरणीय कारणों से लागू किए जाते हैं,क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि इस अवधि में खनन हो रहा है, तो यह प्रशासनिक आदेशों का खुला उल्लंघन है।

लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!