हरिद्वार
मुजफ्फरनगर से जारी लाइसेंस के आधार पर हरिद्वार सिडकुल में संचालित किए जा रहे हैं, मेडिकल व क्लिनिक
मुजफ्फरनगर से जारी लाइसेंस के आधार पर हरिद्वार सिडकुल में संचालित किए जा रहे हैं, मेडिकल व क्लिनिक

खबर हरिद्वार से जहां आपको बताते चले की सिडकुल में मेडिकल स्टोरों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं,आरोप है कि कुछ मेडिकल स्टोर मुजफ्फरनगर से जारी लाइसेंस के आधार पर हरिद्वार सिडकुल में संचालित किए जा रहे हैं, मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं,

यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह दवा लाइसेंसिंग नियमों के उल्लंघन का मामला हो सकता है। अब सभी की नजर स्वास्थ्य विभाग की जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी है। आखिर किन परिस्थितियों में ऐसे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं, क्या संबंधित विभाग ने इसकी अनुमति दी थी, और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होगी—इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे


