Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में आस्था के जनसैलाब के बीच सुरक्षा का अभेद कवच बनी जीआरपी उत्तराखंड,

हरिद्वार में आस्था के जनसैलाब के बीच सुरक्षा का अभेद कवच बनी जीआरपी उत्तराखंड,

खबर हरिद्वार से हैं जहाँ आपको बताते चले कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी उत्तराखंड पूरी तरह मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है, रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के माध्यम से प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है,

जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों एवं पार्किंग स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते (BDS) द्वारा नियमित सर्चिंग के साथ-साथ ड्रोन एवं हाईटेक सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है, प्रत्येक गतिविधि की सतत मॉनिटरिंग कर किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं,,’हर-हर महादेव’ के जयघोषों के बीच जीआरपी के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर तैनात हैं। प्लेटफार्मों पर भीड़ नियंत्रण, पैदल मार्गों का सुचारू संचालन, नियमित सार्वजनिक अनाउंसमेंट तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के माध्यम से रेल यातायात को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!