
हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जीनस कंपनी के एक कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी कंपनी के वाहन से काम के सिलसिले में जा रहा था, तभी रास्ते में वाहन हादसे का शिकार हो गया,हादसे में कर्मचारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया,वहीं, मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी को काम के लिए कंपनी की ओर से भेजा गया था और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ,अब परिवार कंपनी प्रबंधन से जवाब और उचित मुआवजे की मांग कर रहा है,हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, वाहन कौन चला रहा था और कर्मचारी को किस परिस्थिति में काम के लिए भेजा गया था—इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कंपनी प्रबंधन की कोई लापरवाही थी या यह महज एक सड़क हादसा था?
पुलिस जांच और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी,,,,



