Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
यूपी

जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी ने बच्चों को अनुशासन एवं परिश्रम से लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित

जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी ने बच्चों को अनुशासन एवं परिश्रम से लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित

अम्बेडकरनगर, सूचना विभाग, 23 अगस्त 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय, अकबरपुर का निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षिक एवं आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, किचन तथा बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल का भ्रमण कर साफ-सफाई, भोजन, शैक्षिक वातावरण एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई, दैनिक दिनचर्या, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से उनकी कक्षाओं, विषयों एवं अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति को समझा। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अध्ययन सफलता की मजबूत आधारशिला है।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यालय में उन्हें बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का उद्देश्य यही है कि वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़ें और अपने परिवार, विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं को भी सुना तथा उनकी आवश्यकताओं के संबंध में सकारात्मक रूप से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने हॉस्टल में साफ-सफाई, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
किचन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की जानकारी ली। निरीक्षण में बच्चों को मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाना पाया गया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, भोजन, आवासीय सुविधाओं तथा शैक्षिक वातावरण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!