Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
Mahobaयूपी

भारी बारिश के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भारी बारिश के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भारी बारिश के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। ‼️
– जनपद महोबा में दिनांक 25..08.2026 से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर निरंतर सतर्कता बरती जा रही है।
– इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री इन्द्रनन्दन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रविकांत गोंड एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मुख्यालय महोबा के बजरंग चौक, लौड़ी रोड, बजरिया, आलमपुरा सहित विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मौके की स्थिति का जायजा लिया गया।
– इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि जहां-जहां सड़क मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहां आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं उचित डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए।

– संभावित आपात स्थिति को देखते हुए गोताखोरों एवं तैराकी में निपुण व्यक्तियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके। पुलिस टीमों को जलभराव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी आपात सूचना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
– इसी क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद महोबा के सहयोग से जल निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों में आवागमन को सुचारु करने, नालियों एवं जल निकासी मार्गों को व्यवस्थित कराने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने हेतु आवश्यकतानुसार समन्वित कार्रवाई की जा रही है।
– पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, बच्चों को ऐसे स्थानों के आसपास न जाने दें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस/प्रशासन को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!