Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
Mahobaयूपी
Trending

साइबर अपराधों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण हेतु महोबा पुलिस की सशक्त पहल, पुलिस लाइन अवस्थित लैब में साइबर सेल प्रभारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण-

साइबर अपराधों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण हेतु महोबा पुलिस की सशक्त पहल, पुलिस लाइन अवस्थित लैब में साइबर सेल प्रभारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण-

– आज दिनांक 30.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम, त्वरित अनावरण एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार के साथ पुलिस लाइन स्थित साइबर लैब में जनपद के समस्त थानों में संचालित साइबर सेल के प्रभारी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

– प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधों की बदलती प्रवृत्तियों, उनके त्वरित एवं वैज्ञानिक अनावरण, डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण एवं विश्लेषण, तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, साइबर अपराधों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने एवं पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
– उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से साइबर सेल प्रभारियों की तकनीकी दक्षता, जांच क्षमता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया, जिससे जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।


– इस अवसर पर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह सहित जनपद के समस्त थानों में संचालित साइबर सेल के प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
– महोबा पुलिस जनपदवासियों की साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!