Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
Dev MalikMahobaयूपी

पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई ‼️

- दिनांक 29.07.2026 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं प्रचलित अभियानों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

– पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी, आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, ऑपरेशन दहन तथा निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
– उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाया जाए तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए। अवैध शस्त्र, जुआ, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
– आगामी त्योहारों एवं चुनावी वर्ष के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी रात्रि गश्त, डायल-112 के हॉटस्पॉट स्थलों पर पुलिस की अधिकतम विजिबिलिटी तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की सतत निगरानी रखते हुए किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्ण रूप से तैयार रहने तथा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी कार्नर्देश दिए गए।

– पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को चुनावी वर्ष के दृष्टिगत नियमित रूप से ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने, क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने तथा मुखबिर तंत्र को और अधिक विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

– मासिक सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा पुलिस बल के कल्याण एवं मनोबल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
– गोष्ठी के उपरांत निरीक्षक श्री शिवपाल सिंह को महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा प्रदत्त “सराहनीय सेवा पदक” से अलंकृत किए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

– इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधि./कर्म. मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!