Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
उत्तराखंडहरिद्वार

पति ने रोशनाबाद सिडकुल थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है

पति ने रोशनाबाद सिडकुल थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है

खबर हरिद्वार की रोशनाबाद से है जहां आपको बताते चले की पत्नी के अचानक रोशनाबाद किराए के मकान से से चले जाने के बाद पति की परेशानी बढ़ गई है, पत्नी के लापता होने के बाद पति लगातार उसकी तलाश कर रहा है, बताया जा रहा है कि कई जगह तलाश करने के बावजूद पत्नी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है,

पत्नी की तलाश में नाकाम रहने के बाद पति ने रोशनाबाद सिडकुल थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी की तलाश को लेकर काफी चिंतित है और लगातार उसे ढूंढने का प्रयास कर रहा है, सिडकुल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी महिला की तलाश कर रही है,परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें।

वहीं, परिवार की ओर से महिला की जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹15,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की अपील भी की गई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर महिला घर से क्यों गई और वह इस समय कहां है? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!