
मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी पर डटे ट्रॉमा सेंटर चौकी इंचार्ज आशुतोष, जनता को दिलाई राहतशहर में मूसलाधार बारिश के बीच जहां जगह-जगह जलभराव और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा,

वहीं ट्रॉमा सेंटर चौकी इंचार्ज आशुतोष अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। बारिश की मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मौके पर पहुंचकर परेशान लोगों की मदद की और उन्हें राहत दिलाने का प्रयास किया।

ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी और जनता की मदद के लिए चौकी इंचार्ज आशुतोष की सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।




