इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर,
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान,
गुरुवार 17 सितंबर को बार एसोसिएशन का होगा चुनाव
सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक क्रिकेट ग्राउंड पर डाले जाएंगे वोट,
इस बार 28 के बजाय 30 पदों के लिए होगा मतदान,
अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पदों के लिए होगा मतदान,
पुरुष उपाध्यक्ष के चार पदों और महिला उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए मतदान होगा,
महासचिव के एक कोषाध्यक्ष के दो, एक महिला और एक पुरुष के लिए वोट डाले जाएंगे,
जॉइंट सेक्रेटरी के तीन पदों और जॉइंट सेक्रेटरी महिला के एक पद के लिए मतदान होगा,
गवर्निंग काउंसिल कुल 15 पदों के लिए मतदान होगा,
जिसमें 10 पुरुष और पांच महिला गवर्निंग काउंसिल चुने जाएंगे,
महिलाओं को बार एसोसिएशन में 33 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर चुनाव में मिली भागीदारी,
सीनियर एडवोकेट एसएफए नकवी को चीफ रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है
अन्य पांच रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए है,
सीनियर एडवोकेट एसएफए नकवी की अगुवाई में एडवोकेट वशिष्ठ तिवारी, एडवोकेट जेबी सिंह, एडवोकेट राजकुमार शुक्ला, एडवोकेट लक्ष्मीकांत मिश्रा और एडवोकेट अनुभव शुक्ला की छह सदस्यीय टीम चुनाव सम्पन्न कराएगी,

18 अगस्त को टेंटेटिव वोटर लिस्ट प्रकाशित हो चुकी है,
19 अगस्त से 21 अगस्त के बीच ऑब्जेक्शन मांगे गए थे,
25 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है,
26 अगस्त से 28 अगस्त तक नॉमिनेशन फॉर्म सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मिलेंगे,
29 अगस्त से 1 सितंबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन फार्म जमा हो सकेंगे,
2 सितंबर को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे,
3 सितंबर से 4 सितंबर के बीच नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी,
5 सितंबर को कैंडिडेट की टेंटेटिव लिस्ट प्रकाशित की जाएगी और आपत्तियां मांगी जाएगी,
6 सितंबर को प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी,
17 सितंबर को मतदान कराया जाएगा,
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 11485 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,
134 सीनियर एडवोकेट, 742 महिला अधिवक्ता और 10609 पुरुष अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे।




