Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
उत्तराखंडहरिद्वार

कप्तान जीआरपी अरूणा भारती द्वारा भोलों को वितरित किए फ्रूट जूस, फल एवं पानी जीआरपी उत्तराखंड की अच्छी पहल पर भोले हुए खुश,,,,

कप्तान जीआरपी अरूणा भारती द्वारा भोलों को वितरित किए फ्रूट जूस, फल एवं पानी जीआरपी उत्तराखंड की अच्छी पहल पर भोले हुए खुश,,,,

खबर हरिद्वार से है जहां आपको बताते चले की हरिद्वार में श्रावण मास कांवड़ मेला अपने चरम पर है एक तरफ जहां पूरे हरिद्वार की धरती भोलों के गगनभेदी “बोल बम, बम-बम” के जयकारों से गुऺजायमान हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी में उनके गले भी सूख रहे हैं ऐसे में कप्तान जीआरपी अरुणा भारती द्वारा जीआरपी उत्तराखंड की तरफ से अच्छी पहल करते हुए रेलवे स्टेशन हरिद्वार में भोलों के लिए फल, जूस, बिस्किट एवं पानी वितरण की शानदार व्यवस्था की

जिसको पाकर भोले गदगद हुए और जीआरपी उत्तराखंड को खूब दुआएं दीं, उमस भरे इस मौसम में स्वयं को हाइड्रेटेड रखना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में भारतवर्ष के दूर दराज इलाकों से कांवड़ लेने हरिद्वार आए भोलों का राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी द्वारा मान – मनोव्वल करने तथा उन्हें ऊर्जावान रखने के उद्देश्य से बांटे गए फल व पानी के वितरण से वे बेहद खुश हुए। बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा भी जूस और पानी की बोतल पाकर उत्साह के साथ भोले के जयकारे लगाए,कप्तान अरुणा भारती के साथ इंस्पेक्टर इत्यादि पुलिस बल साथ रहा,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!