Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
Dev Malik

खनन की सूचना पर पहुंचे पत्रकार पर हमला थाने में शिकायत करने पर मिला धमकी और अपमान

कानपुर देहात:

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का ‘खेल’ जारी, पत्रकार पर जानलेवा हमला—शिकायत करने पर पुलिस ने ही भगा दिया!

उत्तर प्रदेश प्रभारी
अनुज दुबे

 

कानपुर देहात |
भोगनीपुर तहसील डेरापुर थाना क्षेत्र
बिहार नेशनल हाईवे के समीप अवैध खनन माफिया का जलवा लगातार कायम है। आरोप है कि परमिशन के नाम पर मानकों को दरकिनार कर खनन माफिया खुलेआम धरती का सीना चीर रहे हैं, और यह सब थाना पुलिस व खनन विभाग के कुछ अधिकारियों की कथित सह पर हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यहां लगभग आधा दर्जन जेसीबी मशीनें लगाकर लगातार डंपरों से ओवरलोडिंग कर अवैध खनन कराया जा रहा है। यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब कुछ कागजों तक सीमित नजर आ रहा है।

अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे पत्रकार पर हमला

बताया जा रहा है कि अवैध खनन की जानकारी मिलने पर जब एक पत्रकार मौके पर पहुंचे तो खनन माफिया और उनके करीब आधा दर्जन गुर्गों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर दी और जानलेवा हमला भी किया। इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाने में शिकायत करने पर मिला धमकी और अपमान

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब घायल पत्रकार ने थाना डेरापुर में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पत्रकार को ही धमकी दी और थाने से भगा दिया।
योगी सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद बेखौफ माफिया
एक तरफ यूपी सरकार लगातार अवैध खनन पर सख्ती की बात करती है,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश है कि अपराध करने वालों को “अगले चौराहे पर यमराज के दर्शन होंगे”,
इसके बावजूद कानपुर देहात में माफिया के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!