प्रतापगढ़ बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढही एक ही परिवार के 4 लोग मलबे में दबे
प्रतापगढ़ बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढही एक ही परिवार के 4 लोग मलबे में दबे

प्रतापगढ़ बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढही एक ही परिवार के 4 लोग मलबे में दबे।
7 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर प्रयागराज रेफर
प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात बारिश के दौरान जर्जर कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे में 7 वर्षीय बच्ची देवांशी की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना समय पर प्रशासन को नहीं देने और लापरवाही के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।

सराय बहेलिया गांव के हनुमान का पुरवा निवासी रामबाबू (45) पत्नी कुसुम और बच्चों देवांशी (7) व दिव्यांशु (5) के साथ घर में सो रहे थे। सोमवार रात करीब तीन बजे घर के पीछे स्थित रामभूलन की कच्ची मिट्टी की दीवार बारिश के कारण अचानक ढह गई। दीवार गिरने से रामबाबू के पक्के मकान की पिछली बाउंड्री भी चपेट में आकर गिर गई। मलबे में रामबाबू, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे दब गए।
ग्रामीणों ने रात में ही निकाला, बच्ची प्रयागराज रेफर
दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रात में ही मलबा हटाकर चारो
