Welcome to Update Media 24x7   Click to listen highlighted text! Welcome to Update Media 24x7
Tamilnadu

तमिलनाडु सरकार ने मुस्लिम बेटियों की शिक्षा और उनके सुनहरे भविष्य के लिए एक बेहद शानदार और ऐतिहासिक कदम उठाया है

तमिलनाडु सरकार ने मुस्लिम बेटियों की शिक्षा और उनके सुनहरे भविष्य के लिए एक बेहद शानदार और ऐतिहासिक कदम उठाया है

तमिलनाडु सरकार ने मुस्लिम बेटियों की शिक्षा और उनके सुनहरे भविष्य के लिए एक बेहद शानदार और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब सरकारी कोटे से ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाली मुस्लिम छात्राओं की पूरी ट्यूशन फीस राज्य सरकार उठाएगी। इस योजना के दायरे में आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग से लेकर मेडिकल और लॉ तक की पढ़ाई शामिल है।

​अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए.एम. शाहजहां ने विधानसभा में इस बड़े तोहफे का ऐलान किया। इसके अलावा, वक्फ बोर्ड की तरफ से 9वीं और 10वीं जमात की मुस्लिम छात्राओं को भी अब सालाना 2000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिससे 41 हजार से ज्यादा स्कूली बेटियों को फायदा पहुंचेगा।

​हुकूमत ने चेन्नई में अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए एक नया डिग्री कॉलेज खोलने और वक्फ संपत्तियों को आमदनी का जरिया बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त फंड बनाने का भी ऐलान किया है। सरकार का यह फैसला उन परिवारों के लिए एक बड़ी उम्मीद है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों के सपने बीच में ही तोड़ देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!