
शामली: में दिन-दहाडे चली गोलियां. शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली. सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने बालियान को करीब 12 से ज्यादा गोलियां मारी,

गंभीर अवस्था में लोगों ने बालियान को कराया चिकित्सालय में भर्ती, हॉस्पिटल में हुई बालियान की मौत. जिम से निकलते ही हमलावरों ने किया हमला। सदर कोतवाली क्षेत्र की नाला पटरी की घटना, शामली जिले के बनतीखेड़ा गांव के निवासी थे अंकित बालियान।